Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
राजा भोज एयरपोर्ट पर विंटर सीजन शुरू
bhopal, Winter season, Raja Bhoj Airport
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आज रविवार से विंटर सीजन की शुरुआत हो गई है। यह सीजन यात्रियों के लिए कई नई सुविधाएं और हवाई कनेक्टिविटी में विस्तार लेकर आया है। इस शेड्यूल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव दिल्ली रूट पर हो रहा है। एयर इंडिया एयरलाइंस भोपाल से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त डेली फ्लाइट शुरू कर रही है।


दरअसल, विंटर शेड्यूल के तहत दिल्ली, गोवा और अन्य प्रमुख शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू होंगी। इससे न सिर्फ कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि दिल्ली रूट पर किराया भी 5 से 10 प्रतिशत तक कम होने की उम्मीद है। एयर इंडिया भोपाल से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जिससे रोजाना उड़ानों की संख्या 5 से बढ़कर 6 हो जाएगी। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस महीने के पहले, तीसरे और पांचवें रविवार को दिल्ली के लिए एक स्पेशल फ्लाइट संचालित करेगी।


इसके अलावा, इंडिगो की भोपाल-गोवा के बीच बंद पड़ी फ्लाइट भी आज फिर से पटरी पर लौट आएगी, जो छुट्टियों के मौसम में पर्यटकों के लिए राहत लेकर आएगी। विंटर शेड्यूल के तहत भोपाल से कोलकाता और बेंगलुरु के लिए भी नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने नवी मुंबई और जेवर एयरपोर्ट (नोएडा) के लिए एक-एक अतिरिक्त फ्लाइट स्लॉट बुक किए हैं, जबकि पुणे रूट पर दो नई फ्लाइटें शुरू होंगी। कुल मिलाकर, इन बदलावों से भोपाल 13 से अधिक शहरों से डायरेक्ट कनेक्ट होगा और दैनिक उड़ानों की संख्या 50 से ऊपर पहुंचने की संभावना है।

 

MadhyaBharat 26 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.