Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कोरबा में 21 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब पर चला बुलडाेजर
korba, Bulldozers run over , illegal liquor

कोरबा । कोरबा पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में  जब्त की गई बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा का विधिवत बुलडाेजर वाहन से नष्टीकरण किया गया। आज शुक्रवार को पुलिस लाइन, कोरबा में आयोजित इस कार्रवाई में कुल 2192 प्रकरणों में जब्त्त लगभग 21,372 लीटर शराब को नष्ट किया गया।
जब्त्त की गई शराब में 16,414 लीटर महुआ शराब, 3,415 लीटर देशी शराब, 1,543 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 236 बियर शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 38 लाख 24 हजार रुपये बताई गई है। 
सबसे अधिक 554 प्रकरण थाना पाली, 261 प्रकरण थाना कटघोरा तथा 225 प्रकरण हरदीबाजार से संबंधित थे, जबकि शेष प्रकरण जिले के अन्य थानों से प्राप्त हुए।
यह संपूर्ण प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा द्वारा गठित समिति की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। नष्टीकरण के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया और प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई।
पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व जून और अगस्त 2025 में भी जिले में जब्त की गई लगभग 11,715 लीटर महुआ, देशी व विदेशी शराब, 852 लावारिस वाहनों की नीलामी एवं 652 विसरा प्रकरणों का नष्टीकरण किया जा चुका है।
इस कार्रवाई से थानों में वर्षों से रखी अनुपयोगी एवं अवैध मदिरा का व्यवस्थित निपटान संभव हुआ है। इससे न केवल कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित हुआ, बल्कि थाना परिसरों में स्वच्छता, स्थान की उपलब्धता और सुव्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिली है। कोरबा पुलिस ने कहा है कि थानों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उत्तरदायी बनाए रखने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

 

MadhyaBharat 24 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.