Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में फूड पॉइजनिंग से पांच की हुई मौत
narayanpur, Five people died , food poisoning
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर बसे अबूझमाड़ के गांव में फूड पॉइजनिंग होने से पांच ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हैं। नारायणपुर और बीजापुर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार शाम को गांव पहुंची और लोगों के इलाज में तत्पर है।
 
यह मामला नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के डूंगा गांव के घोट पारा का है। 14 अक्टूबर को इस गांव में एक ग्रामीण के घर तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ था। यहां खाना खाने के बाद अचानक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। गांव वाले पहले गांव में ही सिरहा गुनिया से इलाज करवा रहे थे। इसके बाद 14 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर के बीच 2 महीने की बच्ची बेबी, बुधरी (25), बुधराम (24), लख्खे (45) और उर्मिला (25) की मौत हो गई। अभी भी 20 से अधिक ग्रामीण बीमार है। 25 से ज्यादा ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही ग्रामीणों की मौत और बीमार होने की खबर मिली तो यहां पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। यह गांव नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमा पर है, इसलिए दोनों जिलों नारायणपुर और बीजापुर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार शाम को गांव पहुंची।
 
नारायणपुर सीएमएचओ डॉ. टीआर कंवर के अनुसार दूषित खाना खाने से ग्रामीणों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का मेडिकल चेकअप किया गया, जिसमें 20 ग्रामीण उल्टी-दस्त से ग्रसित मिले। दो ग्रामीणों को मलेरिया की शिकायत थी, जबकि अन्य तीन ग्रामीण किसी दूसरी बीमारी से जूझ रहे थे। इनमें से एक महिला को भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने शुक्रवार को पांच लोगों माैत की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य अमला घटनास्थल पर उपचार कर रहा है। प्रारंभिक जांच में फूड पाइजनिंग को संभावित कारण बताया जा रहा है। भोजन के सैंपल फूड लैब में परीक्षण को भेजा गया है, ताकि वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों का इलाज कर रही हैं।
MadhyaBharat 24 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.