Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मंदसौर में महिला सरपंच का शव चंबल नदी में तैरता मिला
mandsour,  body of a woman sarpanch , Chambal river

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मऊखेड़ा की महिला सरपंच कन्या बाई का शव शुक्रवार दाेपहर काे चंबल नदी में तैरता मिला। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो की जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी गई है।


शुक्रवार दोपहर काे ग्रामीणों ने चंबल नदी में एक महिला का शव तैरता देखा। इसके बाद लाेगाें ने तुरंत सुवासरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान ग्राम मऊखेड़ा की सरपंच कन्या बाई के रूप में हुई।

 

बताया जा रहा है कि सरपंच कन्या बाई ने नदी में कूदने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में उन्होंने अपने ही परिवार के सदस्यों पर सरपंच पद छोड़ने के लिए दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में उन्होंने भावुक होकर कहा था कि वह अब इस दबाव को और नहीं झेल सकतीं। 2 साल हो गए लड़ते-लड़ते मुझे, रोज गाली-गलौज करते हैं, मारपीट करते हैं और बेटे को मेरे खिलाफ बहकाते हैं, दिन रात मीटिंग करके सिखाते हैं। लड़ाई की मुख्य वजह सरपंच पद बताया जा रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि कन्या बाई अपने सरपंच पद के कार्यों को लेकर सक्रिय थीं और सूत्रों की मानें तो सरपंच हाल ही में कुछ पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक रूप से तनाव में दिखाई दे रही थीं। सुवासरा पुलिस ने वीडियो और महिला सरपंच के मोबाइल की जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 
MadhyaBharat 24 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.