Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी
new delhi, Stock market , early trade

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी जोरदार तेजी के साथ हुई थी। 30 सितंबर 2024 के बाद आज पहली बार सेंसेक्स 85 हजार अंक के स्तर के ऊपर और निफ्टी 26 हजार अंक के ऊपर खुले। बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे बाजार की चाल में तेजी आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.98 प्रतिशत और निफ्टी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।


शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 3.91 प्रतिशत से लेकर 1.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंटरग्लोब एवियशन, एटरनल, आयशर मोटर्स, सिप्ला और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 1.03 प्रतिशत से लेकर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।


अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,230 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,302 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 928 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 2 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान और 8 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।


बीएसई का सेंसेक्स आज 727.81 अंक की तेजी के साथ 85,154.15 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक गिर कर 84,867.97 अंक तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने जोर लगाया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 825.28 अंक की मजबूती के साथ 85,251.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 188.60 अंक उछल कर 26,057.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 65 अंक से ज्यादा टूट कर 25,991.70 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 226.25 अंक की बढ़त के साथ 26,094.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


इसके पहले दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग में मंगलवार को सेंसेक्स 62.97 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84,426.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 25.45 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,868.60 अंक के स्तर पर मुहूर्त ट्रेडिंग का अंत किया था।

 

MadhyaBharat 23 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.