Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
उत्साह से मनाया गया भाईदूज का पर्व
dhamtari, Bhai Dooj festival ,celebrated with enthusiasm

धमतरी । भाईदूज का पर्व धमतरी शहर समेत ग्रामीण अंचल में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की आरती कर उनके लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनाें को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किया।
पांच दिवसीय दीपावली पर्व के पांचवें दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाईदूज का पर्व मनाया जाता है। घरों में भाईदूज का उल्लास नजर आया। शुभ मुहूर्त में भाईदूज का पर्व मनाया जा रहा है। आरती की थाल सजाकर बहनाें ने भाइयों की आरती उतारी। तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर नारियल भेंट किया। वहीं भाइयाें से बहनों ने उपहार प्राप्त किया। इस पर्व का सबसे ज्यादा उत्साह छोटे बच्चाें में देखा गया। घरों के सामने दीप जलाकर रंगोली बनाई गई। घर में खीर-पूड़ी व अन्य खाद्य सामग्री बनाकर भगवान को भोग लगाया गया।

पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि शास्त्राें के अनुसार भाईदूज का खास महत्व है। लंका दहन के बाद जब श्रीराम माता सीता के साथ अयोध्या लौटते हैं,तो अयोध्यावासियाें ने श्री राम को भाई मानकर उनकी पूजा की तब से यह परंपरा चली आ रही है। अंचल में उत्साह का माहौल रहा।

 
MadhyaBharat 23 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.