Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सूरजपुर में ज्वेलरी शॉप पर नकाबपोशों का धावा
surajpur, Masked men attack ,jewellery shop

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरों ने एक सुनियोजित वारदात को अंजाम दिया। देर रात नकाबपोश युवकों ने ज्वेलरी शॉप की शटर रॉड से उठाई और मिनटों में लाखों के गहने उड़ाकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिससे पुलिस अब सुराग तलाशने में जुटी है।

 
घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के भैयाथान रोड स्थित श्री विनायक ज्वेलर्स की है। दुकान के मालिक मनोज सोनी ने बताया कि 22 अक्टूबर की रात रोज़ाना की तरह वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगली सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब वे मौके पर पहुंचे तो अंदर का नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए शोकेस और गल्ला दोनों खाली थे।
 
पुलिस के अनुसार वारदात रात करीब 1:15 बजे की है। सीसीटीवी में एक नकाबपोश युवक दुकान के अंदर दाखिल होकर बड़ी शांति से गहने निकालता दिख रहा है, जबकि उसके तीन साथी बाहर पहरेदारी कर रहे थे। अंदर घुसे आरोपी ने 11 ग्राम सोना, एक किलो पुरानी चांदी, दाे किलो चांदी के सिक्के, मूर्ति और अन्य ज्वेलरी झोले में भर ली और कुछ ही मिनटों में फरार हो गया।
 
सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच कराई। पुलिस आसपास की दुकानों और गलियों में लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। चोरों के नकाब पहने होने से उनकी पहचान फिलहाल मुश्किल हो रही है। दुकान संचालक मनोज सोनी ने बताया कि दुकान मुख्य सड़क से कुछ अंदर है, इसलिए देर रात आवाजाही कम रहती है। संभव है कि इसी कारण चोरों को वारदात के लिए मौका मिल गया। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। चोरी गए गहनों और वस्तुओं की कुल कीमत लगभग पांच लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
भैयाथान रोड पर हुई यह चोरी सूरजपुर शहर में हाल के दिनों में सबसे बड़ी वारदातों में से एक मानी जा रही है। चोरों की यह पेशेवर प्लानिंग और मिनटों में की गई सफाई से पुलिस भी हैरान है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सीसीटीवी के इन सुरागों से पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचती है।

 

MadhyaBharat 23 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.