Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कोरबा में कर्ज से परेशान किसान ने खाया जहर
korba, Debt-ridden farmer ,consumes poison

कोरबा। जिले में कर्ज से परेशान एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी। खमरिया के रहने वाले राजकुमार (50 साल) आवास योजना के तहत घर बनवाया था, लेकिन पर्याप्त राशि न होने के कारण उधार पैसे लिए थे। कर्ज से परेशान उसने आज 22 अक्टूबर को कीटनाशक खा लिया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। परिजन राजकुमार को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था, उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था।

बताया जा रहा है कि राजकुमार बुधवार (22 अक्टूबर) सुबह नशे की हालत में घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसकी पत्नी और दो बच्चे अपने-अपने काम पर चले गए थे। जब उसकी पत्नी खेत से काम कर घर लौटी, तो उसने राजकुमार को खाट पर पड़ा और उल्टी करते देखा। पास में खेत में छिड़काव करने वाले कीटनाशक की शीशी पड़ी हुई थी। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक राजकुमार की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से परेशान चल रहा था। उसने आवास योजना के तहत घर बनवाया था, लेकिन पर्याप्त राशि न होने के कारण उधार पैसे लिए थे।


कर्ज में होने के कारण वह शराब का अधिक सेवन करने लगा था। पत्नी को यह समझ नहीं आ रहा कि उसने यह घातक कदम क्यों उठाया। मृतक के दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। राजकुमार खेती-किसानी और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

MadhyaBharat 22 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.