Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दिग्भ्रमित होकर तेजस्वी यादव चुनावी प्रक्रिया का उड़ा रहे मखौलः भाजपा
new delhi, Confused Tejashwi Yadav, mocking the electoral process
नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के चुनावी वादों पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसते हुए उन पर चुनावी प्रक्रिया का मखौल उड़ाने का आरोप लगाया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार में चुनावी प्रक्रिया गतिमान है और महागठबंधन में आपस में छिड़ा घमासान है। घमासान इस सीमा तक है कि जो लोग मतदाता सूची सही न बना पाने का स्वांग रचकर भ्रम पैदा कर रहे थे, वो न अपने गठबंधन दलों की सूची फाइनल कर पाए हैं और न ही अपने प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर पाए हैं। न साझा घोषणा-पत्र बना पाए हैं और न ही साझा सीएम क्या, डिप्टी सीएम का भी निर्धारण नहीं कर पाए हैं।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से विचलित और दिग्भ्रमित होकर तेजस्वी यादव अब वो सारी बातें करना शुरू कर दिए हैं जो न सिर्फ उनके दावों की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाती है, बल्कि ऐसा लगता है कि चुनावी प्रक्रिया का मखौल उड़ाती है। इन्हीं मुद्दों से परेशान होकर तेजस्वी अब पूरी चुनावी प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाने वाले बयान देने लगे हैं।
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि पहले उन्होंने दावा किया था कि परिवार के हर सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, लेकिन मेरा मानना ​​है कि कोई भी समझदार व्यक्ति इस वादे की बेतुकी बात समझ सकता है। बिहार की आबादी लगभग 13.5 करोड़ है। इस हिसाब से तो सिर्फ़ वेतन पर ही लगभग 29 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि बिहार का कुल बजट सिर्फ़ 3.17 लाख करोड़ रुपये है। इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि जब किसी नेता के पास उचित शिक्षा या समझ का अभाव होता है, तो वह किस तरह के अवास्तविक और भ्रामक बयान दे सकता है। मुझे लगता है कि इन्हीं मुद्दों से परेशान होकर तेजस्वी अब पूरी चुनावी प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाने वाले बयान देने लगे हैं।
MadhyaBharat 22 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.