Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भिंड में दलित युवक को बंधक बनाकर की मारपीट
bhopal, Dalit youth held, hostage and beaten
भिंड । मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सुरपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजुद्दीपुरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दबंगों पर एक दलित युवक के साथ मारपीट कर और उसे पेशाब पिलाने का आरोप लगे हैं। पीड़ित का कहना है कि तीनों युवक उसे ग्वालियर से बंधक बनाकर भिंड के सुरपुरा लाए। यहां उसके साथ मारपीट की। जबरन शराब पिलाया और फिर पेशाब पीने पर मजबूर किया। इसके बाद वे लोग उसे वहीं छोड़कर भाग गए।
 
घटना सोमवार शाम की बताई गई है। पीड़ित युवक को मंगलवार सुबह भिंड के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी संजीव पाठक और कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से बात की। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक फरार है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से चालक है। पहले वह दतावली गांव के सोनू बरुआ (38) की बोलेरो चलाता था। बीते कुछ दिन से गाड़ी चलाना बंद कर दिया था और ग्वालियर के दीनदयाल नगर में अपने ससुराल जाकर रहने लगा था। सोमवार को सोनू के साथ दतावली का ही आलोक पाठक (40) और भिंड का रहने वाला छोटू ओझा (27) उसके पास पहुंचे। तीनों ने मिलकर उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया और सेमरपुरा मोड़ तक ले गए। वहां पहुंचकर आरोपितों ने उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की तथा उसे जबरन पेशाब पिलाया। पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने उसे धमकाया कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपित उसे बोलेरो में डालकर ग्वालियर तक ले गए और शाम को किसी तरह वापस उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने फोन लगाकर परिजन को बताया, जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
 
परिजनों ने सुरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी संजीव पाठक और कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात की। अफसरों ने पीड़ित का बयान लिया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
 
एएसपी संजीव पाठक ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मारपीट करने, बंधक बनाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने सोनू और आलोक को हिरासत में ले लिया है, जबकि छोटू ओझा की तलाश की जा रही है। पीड़ित को पेशाब पिलाने के आरोप की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। वहीं, कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने कि मैंने पीड़ित के पिता से बातचीत की है। सभी प्रकार की जांचें समय पर अस्पताल में हो जाएं, इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

MadhyaBharat 21 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.