Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दीपावली पर जिला अस्पताल अलर्ट मोड पर
raigarh, District hospital , alert mode,Diwali

रायगढ़  । दीपावली के दौरान किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मरीजों की सुविधा के लिए बिस्तर आरक्षित कर दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक भर लिया गया है। जिला प्रशासन ने ड्यूटी चार्ट तैयार कर डॉक्टरों और स्टाफ की जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी हैं।

जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज दोनों में इस बार विशेष तैयारी की गई है। दीपावली के तीनों दिन यानी 19 से 21 अक्टूबर तक डॉक्टर 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इमरजेंसी वार्ड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ऑनकॉल टीम उपलब्ध रहेगी। त्योहार के दौरान हर साल झुलसने और फूड प्वाइजनिंग के मामले सामने आते हैं, इसलिए इस बार सीएचसी और पीएचसी स्तर पर भी सुव्यवस्थित इलाज की व्यवस्था की गई है।

 

बर्न वार्ड में विशेष इंतजाम

दीपावली पर जलने और झुलसने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में 5 बिस्तरों का विशेष बर्न वार्ड तैयार किया गया है। यहां डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, कैमिस्ट और सुरक्षा गार्ड की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।

सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल ने बताया कि 19 से 21 अक्टूबर तक हर शिफ्ट में दो डॉक्टर तैनात रहेंगे। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को तत्काल बुलाया जाएगा।

 

मेडिकल कॉलेज में विशेष टीम

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भी दीपावली के दौरान इमरजेंसी के लिए स्पेशल कैजुअल्टी टीम बनाई गई है।

सीएस डॉ. मनोज मिंज ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों (HODs) को त्योहार के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी दुर्घटना या आकस्मिक घटना की स्थिति में मरीज को तुरंत इलाज प्रदान किया जाएगा।

 

 

MadhyaBharat 19 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.