Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मप्र में धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़
bhopal, Crowds thronged , Dhanteras
भोपाल । दीपावली के पांच दिनी त्यौहार की शुरुआत शनिवार को धनतेरस के साथ हुई। मध्य प्रदेश में धनतेरस पर भोपाल-इंदौर समेत पूरे प्रदेश के बाजारों में भीड़ उमड़ी। हर तरह की खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहा। सराफा से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। इससे पहले महाकाल मंदिर पर धनतेरस पर महापूजा की गई। शाम को भोपाल में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह भी खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचे।
 
इंदौर में धनतेरस पर बाजारों में खूब चहल-पहल रही। बर्तनों से दुकानों की सजावट देखते ही बनती थी। सराफा बाजार भी दुल्हन की तरह सजा-धजा नजर आया। सुबह से ही दुकानें खुल गई और ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। धनतेरस के अवसर पर इंदौर में चार हजार कारें और 11 हजार से ज्यादा टू-व्हीलर बिके। 500 करोड़ से ज्यादा के वाहनों की बिक्री हुई। इंदौर में सराफा बाजार में ही करीब दो सौ करोड़ का कारोबार हुआ।
 
धनतेरस पर राजधानी भोपाल का सराफा बाजार खरीदारों से गुलजार नजर आया। भले ही इस बार सोना और चांदी के भाव ऊंचे रहे, लेकिन ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं दिखी। उलटे, व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहक लगभग दोगुनी संख्या में बाजार पहुंचे। भोपाल में 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। जबलपुर में 600 करोड़ की बिक्री हुई। ग्वालियर के सराफा बाजार में भी लोग खरीदारी करने पहुंचे।
 
भोपाल सराफा बाजार के सचिव अखिलेश मित्तल ने बताया कि इस बार धनतेरस पर मार्केट में जबरदस्त रौनक है। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव हो रहा था, लेकिन एक दिन पहले जो थोड़ी गिरावट आई, उससे ग्राहक और ज्यादा संख्या में बाजार पहुंचे। इस बार लाइटवेट ज्वेलरी की डिमांड सबसे ज्यादा है। लोग अब भारी गहनों की जगह ट्रेंडी और चलन में रहने वाली हल्की डिजाइनों को पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को लग रहा है कि आगे भाव और बढ़ सकते हैं, इसलिए लोग अभी ही शादियों की खरीदारी भी कर रहे हैं। बाजार की चाल देखकर कहा जा सकता है कि इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा बिक्री होगी।

वहीं, होलसेल सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार की तरफ से हॉलमार्क ज्वेलरी को अनिवार्य किए जाने के बाद ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है। लोग अब अधिक निश्चिंतता के साथ सोना-चांदी खरीद रहे हैं। इस बार मार्केट में इटालियन और लाइटवेट ज्वेलरी का चलन बढ़ गया है। खासकर युवा वर्ग अब डिजाइन और क्वालिटी को प्राथमिकता देता है। ग्राहक अब सोने को सिर्फ गहना नहीं बल्कि एक मजबूत निवेश के रूप में देख रहे हैं। बैंक में जो रिटर्न मिलते हैं, उससे कहीं बेहतर रिटर्न उन्हें गोल्ड में दिखता है। कई लोग इस बार सोने की कीमत 1.5 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना को लेकर अभी निवेश कर रहे हैं।
 
भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ न्यू मार्केट खरीदारी करने पहुंचे। यहां उन्होंने चांदी का सिक्का खरीदा। केन्द्रीय कृषि चौहान ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि धनतेरस के पावन पर्व की सभी देशवासियों को, बहनों-भाइयों को, भांजे-भांजियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं! सबके जीवन में धन-धान्य की वर्षा हो, सुख-समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि आएं, सबके घर खुशियों से भर जाएं, यही प्रार्थना है।
 
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में अपने निवास पर पूजन किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- दीपोत्सव के शुभारंभ पर्व 'धनतेरस' पर आज भोपाल निवास में भगवान धन्वंतरि की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, धनैश्वर्य और कल्याण हेतु प्रार्थना की। भगवान की कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे, यही मंगलकामना है। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने मंडला में सड़क किनारे लगे ठेले वालों से खरीदारी की। बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने अपनी पत्नी के साथ बाजार पहुंचकर फुटपाथ पर लगी दुकानों से धनतेरस पर खरीदारी की। इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धनतेरस पर अपनी पुश्तैनी दुकान पर बैठे। उन्होंने ग्राहकों सामान तौलकर दिया। साथ ही बताया कि इस दुकान की शुरुआत उनके माता-पिता ने की थी।
MadhyaBharat 19 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.