Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गुजरात से औद्योगिक नमक लेकर पहली मालगाड़ी कश्मीर पहुंची
new delhi, First freight train , reaches Kashmir

नई दिल्ली । उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में माल ढुलाई के क्षेत्र में नई उपलब्धि दर्ज हुई है। गुजरात के खाराघोड़ा गुड्स शेड से 1,350 टन औद्योगिक नमक की पहली रेल खेप शुक्रवार को अनंतनाग गुड्स शेड (जम्मू-कश्मीर) पर सफलतापूर्वक पहुंची। 21 बीसीएन वैगनों में आई इस खेप के साथ कश्मीर घाटी में औद्योगिक नमक का रेल परिवहन शुरू हुआ है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह खेप टैनिंग उद्योग, साबुन निर्माण और ईंट भट्टों के लिए उपयोग की जाएगी। यह पहल विश्वसनीय और किफायती रेल परिवहन के माध्यम से घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में एक नया मील का पत्थर साबित हुई है।

रेल मार्ग से औद्योगिक नमक की आपूर्ति शुरू होने से घाटी में आवश्यक वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी, परिवहन लागत और समय दोनों में कमी आएगी तथा सड़क मार्ग पर निर्भरता घटेगी। विशेष रूप से प्रतिकूल मौसम के दौरान, जब सड़क संपर्क प्रभावित होता है, यह व्यवस्था अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि इस खेप के आगमन से भविष्य में इस तरह की और भी माल ढुलाई को बढ़ावा मिलेगा, जिससे गुजरात और जम्मू-कश्मीर के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में कश्मीर घाटी में रेलवे माल परिवहन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। हाल ही में घाटी से सेब की पहली खेप रेल मार्ग से दिल्ली और अन्य राज्यों तक भेजी गई, जबकि मारुति वाहनों सहित अन्य औद्योगिक सामान भी रेल मार्ग से घाटी में पहुंचाए जा रहे हैं।

भारतीय रेलवे की ये पहलें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लॉजिस्टिक नेटवर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं, जिससे क्षेत्र के व्यापार, उद्योग और आम लोगों को समान रूप से लाभ मिलेगा।

 

MadhyaBharat 18 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.