Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
वनभूमि पर हो रहा अवैध कब्जा ग्रामीणों में आक्रोश
balrampur, Illegal occupation  , villagers angry

बलरामपुर । वन परिक्षेत्र अंतर्गत विजयनगर सर्किल के चुमरा बीट में हो रहे अतिक्रमण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बीते शाम रेंजर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि, वन विभाग के वर्तमान जमीनी कर्मचारियों के संरक्षण में वनभूमि में घर का निर्माण हो रहा है वहीं वन भूमि में रास्ता भी बनवा दिया गया है। वन भूमि पर कब्जा कर प्लांटेशन को नुकसान पहुंचाया है। विशेष रूप से बांस के पौधों को उखाड़कर ट्रैक्टर से जोताई की गई, जिससे वन विभाग द्वारा कराए गए पौधरोपण को भारी क्षति हुई है। ग्रामीणों ने जमीनी स्तर के कुछ वन कर्मचारियों पर मिलीभगत कर संरक्षण देने आरोप लगाया है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी डीएफओ को ज्ञापन सौंपा गया था। शिकायत के अनुसार, कंपार्टमेंट नंबर पी-3461 में लगभग 32 लोगों ने अतिक्रमण किया था। इनमें से कुछ लोगों ने वहां मकान भी बना लिया था। 24 मई 2025 को वन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए केवल आठ अतिक्रमणकारियों के मकानों को हटाया गया, जबकि शेष अतिक्रमण, खेती-बाड़ी और अन्य निर्माण को छोड़ दिया गया। इससे अन्य लोगों को भी अतिक्रमण के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने मांग है कि वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।

 
वन भूमि पर धान की फसल
 
इस संबंध में वनपाल मतीन अहमद ने आज शुक्रवार को बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलने के बाद कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया है। हालांकि, वन भूमि पर अब भी धान की फसल लगी हुई है, जिसे हटाने के लिए एसडीओ की अनुमति ली जा रही है। अनुमति मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

MadhyaBharat 18 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.