Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जुबिन गर्ग की समाधि पर राहुल गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
guwahati, Rahul Gandhi ,Zubin Garg
गुवाहाटी । असम के प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग के असामयिक निधन के 28 दिन बाद शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से कांग्रेस नेता और लाेकसभा सांसद राहुल गांधी असम पहुंचे। बोरझार हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वह दोपहर 2 बजे सोनापुर के कमारकुची स्थित जुबिन गर्ग की समाधि स्थल पर पहुंचे। 

 

वहां उन्होंने जुबिन गर्ग की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर कलाकार को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा राहुल गांधी ने जुबिन गर्ग की तस्वीर के सामने एक गामोछा भी अर्पित किया। साथ ही उन्होंने जुबिन गर्ग का पसंदीदा नाहर का एक पौधा भी पास में लगाया।

 

जानकारी के अनुसार उनका आज का यह असम दौरा केवल जुबिन गर्ग के लिए निर्धारित था। आज के इस दौरे में उनका किसी पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेना निर्धारित नहीं था।

 

वहीं सोनापुर में जुबिन गर्ग की श्रद्धांजलि समाप्त करने के बाद वह जुबिन गर्ग के काहिलीपार स्थित आवास के लिए रवाना हो गये। वहां वह जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग और परिवार से मिलने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

 

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तथा सांसद गौरव गोगोई ने भी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। इसी तरह कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया, कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.