Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
'बोनस दो वरना ट्रांसपोर्ट रोको' दीपका में मजदूरों का फूटा गुस्सा
korba,

कोरबा। दीवाली से पहले दीपका क्षेत्र में ठेका मजदूरों का सब्र टूट गया। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर आज शुक्रवार काे दूसरे दिन भी सैकड़ों मजदूरों ने “बोनस दो — हक दो” और “प्रबंधन होश में आओ” के नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।
कोयला मजदूर पंचायत के बैनर तले हुए इस आंदोलन में मजदूरों ने आरोप लगाया कि दीपावली आने को है, लेकिन अभी तक पीएलआई  बोनस और कई मजदूरों का तीन माह का वेतन लंबित है। मजदूर नेताओं ने कहा कि ठेका कंपनियां बोनस देने में आनाकानी कर रही हैं और एसईसीएल प्रबंधन की मिलीभगत से यह सब हो रहा है। उनका कहना है कि महाप्रबंधक के पास अधिकार है कि ठेकेदारों के बिल से बोनस की राशि काटकर मजदूरों को दें, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली से पहले बोनस वितरण को लेकर “दबाव की राजनीति” चल रही है। मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर बोनस का भुगतान नहीं हुआ, तो दीपका क्षेत्र में कोयला परिवहन रोक दिया जाएगा।

हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन मजदूरों के गुस्से से माहौल गरम रहा। किसी वरिष्ठ अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से नाराजगी और बढ़ गई। मजदूरों ने कहा — “इस बार दीपावली दीयों से नहीं, न्याय की लौ से जलेगी।”

 

MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.