Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दीपावली पर रायगढ़ में बदले ट्रैफिक नियम
raigarh, Traffic rules changed , Diwali

रायगढ़ । दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए शहर के  गांधी प्रतिमा,  गोगाराईस मिल, हण्डी चौक,   सारंगढ चौक सहित प्रमुख बाजारों में आमजन का आवागमन सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। नगरीय यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा विभिन्न बाजारों में इस दौरान उचित यातायात प्रबंधन हेतु पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था की गई है। 

यातायात पुलिस ने बीती रात एक  विज्ञप्ति जारी कर नगर के व्यापारी बंधु,  नागरिक एवं ग्राहकों से  अपील की है कि दीपावली पर्व के दौरान जिला मुख्यालय में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरूप कार्यवाही कर सहयोग करें ।

यातायात पुलिस  ने व्यापारियाें से अपील करते हुए कहा कि सभी व्यापारी बधु अपने प्रतिष्ठान के सामने वालिटियर / गार्ड तैनात कर अव्यवस्थित पार्किंग को दुरूस्थ करवाये ,  अपने दुकानो के सामानो को दुकान से बाहर न निकाले या प्रदर्शन न करें। साथ ही प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियो के वाहन यथासंभव पार्किंग में ही रखने हेतु निर्देशित करें। इसके अलावा यातायात पुलिस ने सभी व्यापारी बंधु सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिष्ठान के सामने सीसीटीव्ही कैमरा अनिवार्यतः लगावे।

 

पार्किंग स्थल  

यातायात विभाग द्वारा तत्कालीन पार्किंग व्यवस्था के रूप मे निम्न स्थलों का चयन किया गया है, जिससे दुकान में आने वाले प्रत्येक ग्राहक अवगत कराये । जिसमें सावडिया भवन प्रांगण,  रामलीला मैदान , श्याम टाकिज परिसर,  गांधी गंज परिसर, नगर निगम कांप्लेक्स (पुराना जिला शिक्षा कार्यालय) शामिल है।

एकांकी मार्ग 

यातायात विभाग द्वारा यातायात के सुगम संचालन के लिए शहर के कुछ मागों को एकांगी मार्ग के रूप में संचालित किया जा रहा, जिसका पालन हेतु सभी को प्रेरित करें। जैसे - हण्डी चौक से हटरी चौक , केवड़ाबाड़ी चौक से हटरी चौक ,

 गौरीशंकर मंदिर तिराहा से न्यू मार्केट तिराहा और मालधक्का तिराहा से गांधी प्रतिमा तिराहा प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

यातायात पुलिस ने भीड़ से बचने कुछ मार्गाें में डायवर्सन पाइंट बनाया है जिसमें,  गाधी प्रतिमा,  रेलवे स्टेशन चौक,

शहीद चौक,  गोगाराईस मिल और  गद्दी चौक शामिल है। 

 

यातायात विभाग ने शहर में कई भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है जिसमें गांधी प्रतिमा,  गोगाराईस मिल, हण्डी चौक,   सारंगढ चौक (अग्रसेन चौक) और गद्दी चौक प्रमुख रूप से शामिल है। 

 

MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.