Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओं को मिला जिलों का दायित्व
bhopal,Madhya Pradesh ,Congress spokespersons

भाेपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव किया है। संगठन की मीडिया व्यवस्था को जिला स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस ने अपने 44 प्रवक्ताओं को विभिन्न जिलों का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इनमें 10 प्रदेश प्रवक्ताओं काे दो-दो डिस्ट्रिक्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है। मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक की विशेष अनुशंसा और अनुमति पर यह निर्णय लिया गया है। इन नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारियों को अपने प्रभार वाले जिलों में कांग्रेस के प्रचार-प्रसार की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें सभी मीडिया एवं प्रचार गतिविधियों की विस्तृत योजना तैयार करना, उनका क्रियान्वयन करना और उन पर लगातार कड़ी निगरानी रखना शामिल है। पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर मीडिया समन्वय को मजबूत करना है।

जिला मीडिया प्रभारी अपने-अपने जिलों में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़ी बातों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करेंगे। साथ ही संगठन की मीडिया गतिविधियों का समन्वय, क्रियान्वयन और नियंत्रण भी उनके जिम्मे रहेगा।पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी नियुक्त प्रवक्ता निष्ठा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। यह कदम जिला स्तर पर कांग्रेस की मीडिया टीम को और अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाएगा

MadhyaBharat 17 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.