Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
कन्हर नदी में मछली मारने गया युवक डूबकर लापता
balrampur,   young man, Kanhar river

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बुधवार को कन्हर नदी में मछली पकड़ते समय डूबे युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। आज गुरुवार सुबह से डीडीआरफ की टीम नदी में लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। रामानुजगंज थाना प्रभारी, एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

 
मिली जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 14 निवासी काशी भुइयां (32 वर्ष) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कन्हर एनीकट के पास मछली मारने गया था। उसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह नदी में गिर गया। वार्ड क्रमांक 8 निवासी सोनू मांझी ने बताया कि तेज बहाव के कारण काशी कुछ ही क्षणों में पानी में बह गया और दिखाई नहीं दिया।
 
सूचना मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी। बुधवार को अंधेरा होने के कारण सर्च रोकना पड़ा था, लेकिन आज सुबह होते ही डीडीआरफ की टीम ने नदी में व्यापक खोजबीन शुरू की है। अब तक लगातार खोज जारी है, पर युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं। प्रशासनिक अधिकारी लोगों से नदी किनारे सतर्क रहने और पानी में न उतरने की अपील कर रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि, कन्हर नदी की लहरें जितनी खूबसूरत दिखती हैं, उतनी ही खतरनाक भी हैं। काशी भुइयां की यह घटना एक गहरी चेतावनी है कि मछली मारने का जोखिम कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन ने नदी किनारे सुरक्षा बरतने की सख्त हिदायत दी है।

 

MadhyaBharat 16 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.