Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
'महाभारत' में कर्ण बनकर मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन
mumbai, Actor Pankaj Dheer,   passes away
मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी अभिनेता पंकज धीर, जिन्होंने दूरदर्शन के ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' में कर्ण का यादगार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी, अब इस दुनिया में नहीं रहे। 68 वर्षीय अभिनेता ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने पूरे इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को शोक में डाल दिया है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। इसी साल मार्च में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि परिवार की ओर से उस समय उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था।

 

पंकज धीर के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "ये सच है कि पंकज अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैंने अपना बहुत ही अच्छा दोस्त खो दिया है। वो न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि उससे कहीं ज्यादा एक शानदार इंसान थे। मैं गहरे सदमे में हूं और शब्द नहीं हैं कि क्या कहूं। वह वाकई एक अद्भुत व्यक्ति थे।"
 
पंकज धीर ने अपने लंबे करियर में टीवी और फिल्मों दोनों में दमदार भूमिकाएं निभाईं। 'महाभारत' में कर्ण के रूप में उनकी भावनात्मक और तीव्र अभिनय क्षमता ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने 'बॉर्डर', 'बाहुबली: द बिगिनिंग' (हिंदी डब वर्जन में वॉइस), 'सन ऑफ सरदार' और 'कर्मयोग' जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं।

 

टीवी जगत में भी उनका योगदान अमिट रहा है। उन्होंने 'चंद्रकांता', 'बेताल पचीसी', 'बनू मैं तेरी दुल्हन', 'कयामत' और 'देवों के देव महादेव' जैसे कई लोकप्रिय शो में काम किया। उनकी गहरी आवाज और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें एक अलग पहचान दी। पंकज धीर के परिवार में उनकी पत्नी और अभिनेता बेटे निखिल धीर हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों 'रेडी', 'शूटआउट एट वडाला' और 'शेरशाह' में नजर आ चुके हैं।

 

उनके निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री के तमाम सितारे सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। सभी अपने-अपने अंदाज में इस महान कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंकज धीर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनका योगदान भारतीय मनोरंजन इतिहास में हमेशा अमर रहेगा।

 

MadhyaBharat 15 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.