Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल की करोंद मंडी स्थित मखाना गोडाउन में लगी भीषण आग
bhopal,   massive fire ,Makhana godown

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करोंद स्थित कृषि उपज मंडी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग मखाने के गोडाउन में लगी। इसमें लाखों का मखाना भरा था। आगजनी के बाद मंडी परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। आग ज्यादा न फैले, इसके लिए व्यापारी, हम्माल भी बुझाने में जुटे रहे। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

जानकारी अनुसार आगजनी की घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे हुई। मंडी व्यापारी संजीव कुमार जैन ने बताया, यह गोडाउन व्यापारी आशीष सिंह का है, जो उन्होंने करीब छह महीने पहले ही बनाया था। यहां पर लाखों रुपए के मखाने रखे थे। दीपावली और ठंड की वजह से ड्राइ फूट्स की डिमांड अधिक रहती है। इसलिए गोडाउन में मखाने का ज्यादा स्टॉक रखा था। सुबह गोडाउन में धुआं उठते हुए लोगों ने देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मंडी निरीक्षक असलम खान ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तुरंत आसपास के फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने लगी। शुरू में चार दमकल मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद नगर निगम की ओर से कुल 8 दमकलों को भेजा गया। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

MadhyaBharat 15 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.