Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सागर में विस्थापित गरीबों की मुआवजा राशि में बड़ा घोठाला
sagar, Major scam, compensation amount
सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से विस्थापित हुए गरीब परिवारों को मिले मुआवजे में बड़ा घोटाला सामने आया है। एचडीएफसी बैंक की रहली शाखा के तीन तत्कालीन कर्मचारियों पर 26 खाताधारकों के खातों से 1.28 करोड़ रुपये की राशि हड़पने का आरोप है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर रहली थाना पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी और भी खातों की जांच चल रही है, जिससे घोटाले की रकम बढ़ने की आशंका है।


जानकारी के अनुसार, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से विस्थापित किए जा रहे परिवारों के लिए सरकार ने मुआवजा राशि देने के लिए एचडीएफसी बैंक की रहली शाखा में खाते खुलवाए थे। जब इन खातों में मुआवजा राशि आई, तो बैंक के कर्मचारियों ने विस्थापितों की बिना अनुमति के एफडी करने के नाम पर उनकी बीमा पॉलिसी कर दीं। इसके अलावा, कई लोगों से खाली चेक लेकर रुपये निकाल लिए गए। जब विस्थापित लोग अपनी जरूरत के लिए पैसे निकालने बैंक पहुंचे तो उनके खातों में पैसे नहीं थे।


विस्थापित परिवारों के साथ ही धोखाधड़ी की रहली एसडीएम और लीड बैंक प्रबंधक ने जांच कराई। कलेक्टर संदीप जीआर को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में 26 खाताधारकों के खातों से एक करोड़ 28 लाख 70 हजार रुपये की हेराफेरी की पुष्टि हुई। इसके बाद मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के हेड क्लस्टर ऑफिसर प्रभात सक्सेना ने रहली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्कालीन कर्मचारी नितिन द्विवेदी, कार्तिक नायडू और राहुल भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


मामले को लेकर रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि एचडीएफसी बैंक शाखा रहली के तीन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मामले में बैंक के खाताधारकों के खातों से बड़ी राशि का गबन किया गया है।

 

 

MadhyaBharat 14 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.