Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुख्यमंत्री का कड़ा रुख - सिवनी हवाला मनी लूट कांड में 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर
seoni, Chief Minister , FIR against 11 policemen
सिवनी । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 1.45 करोड़ रुपये की हवाला मनी लूट कांड में अब बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश पर मंगलवार को एसडीओपी पूजा पांडे’ सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस का मुख्य दायित्व है। अपने कर्तव्यों से हटकर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। कानून सबके लिए समान है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

इन पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मामला
इस प्रकरण में बीएनएस की धारा 310(2) (डकैती), 126(2) (ग़लत तरीके से रोकना), 140(3) (अपहरण) और 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

हिरासत में लिए गए आरोपी पुलिसकर्मी
एसडीओपी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, कॉन्सटेबल योगेंद्र, कॉन्सटेबल नीरज, कॉन्सटेबल जगदीश

एफआईआर में शामिल अन्य नाम
प्रधान आरक्षक माखन, प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला, आरक्षक रविंद्र उईके, आरक्षक चालक रितेश, गनमैन केदार और गनमैन सदाफल


जांच में सामने आया बड़ा खुलासा

एफआईआर के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि जबलपुर से नागपुर अवैध रकम (हवाला मनी) जा रही है। चेकिंग के दौरान एमएच 13 ईके 3430 नंबर की क्रेटा कार से 1.45 करोड़ रुपये बरामद किए गए। बताया गया कि जब्ती के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

10 अक्टूबर को एसडीओपी पूजा पांडे और टीआई अर्पित भैरम ने यह रकम कोतवाली मालखाने में जमा कराई और इसे जुए-सट्टे की रकम बताया गया। लेकिन बाद में जांच में गड़बड़ियां सामने आईं।

आईजी व डीआईजी की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा और डीआईजी राकेश सिंह सिवनी पहुंचे। आईजी वर्मा ने कहा कि एफआईआर और विवेचना में कई त्रुटियां मिली हैं, इसलिए जांच जबलपुर के एएसपी (क्राइम) जितेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। जबलपुर के आईजी प्रमोद वर्मा ने एसपी सुनील मेहता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधीक्षक दीपक मिश्रा को शोकाज नोटिस जारी किया है।

हवाला कारोबारियों से नहीं हुआ सौदा
सूत्रों के मुताबिक हवाला कारोबारियों ने 2.96 करोड़ रुपये लूट की शिकायत 9 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। बताया गया कि अगले दिन एसडीओपी ने करीब 1.51 करोड़ रुपये लौटाने की कोशिश की, लेकिन रकम में 25 लाख कम पाए गए, जिससे मामला उजागर हो गया।
MadhyaBharat 14 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.