Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एनएसजी ने आतंकवाद के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है : अमित शाह
new delhi, NSG, Amit Shah
गुरुग्राम । हरियाणा के मानेसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 41वें स्थापना दिवस समारोह में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आठ एकड़ में बनने वाले ब्लैक कैट स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया। गृहमंत्री ने इससे पहले वट वृक्ष का पौधा भी रौपा।

 

समारोह को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि चार दशक की लंबी यात्रा में एनएसजी के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश को सुरक्षित किया है। सर्वत्र, सर्वोत्तम और सुरक्षा इन तीन सूत्रों को लेकर साहस और राष्ट्र भक्ति को अपना गुण बनाकर एनएसजी ने चार दशकों से देश में आर्गेनाइज क्राइम और आतंकवाद के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है। मानेसर एनएसजी परिसर में कमांडों द्वारा किए गए प्रदर्शन को देखकर हर नागरिक को संतोष हो जाना चाहिए कि हमारी सुरक्षा सुरक्षित हाथों में है।

 

अमित शाह ने आगे कहा कि मानेसर स्थित एनएसजी सेंटर में आठ एकड़ भूमि में 141 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर बनेगा। यहां कमांडो आतंकवाद का सामना करने की ट्रेनिंग लेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में केवल केंद्र सरकार आतंकवाद का सामना नहीं कर सकती, देश की सभी राज्य सरकारें और राज्य पुलिस के विशेष दस्ते, एनएसजी, सीआरपीएफ सभी मिलकर देश को सुरक्षित करेंगे। एनएसजी ने सर्वत्र, सर्वोत्तम और सुरक्षा इन तीन मंत्रों को जमीन पर उतारते हुए 1984 से ऑपरेशन अवश्वमेघ, ऑपरेशन व्रज शक्ति, ऑपरेशन अक्षरधाम जैसे कई ऑपरेशन करते हुए राष्ट्र को सुरक्षित किया है। पूरा देश एनएसजी की बहादुरी पर नाज करता है।

 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम एनएसजी के काम में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। एनएसजी के मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, जम्मू और अयोध्या में भी सेंटर बनने जा रहे हैं। इन जगहों पर कमांडों 365 दिन 24 घंटे तैनात रहेंगे ताकि अकस्मात होने वाले आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा की वीर भूमि पर बने हेडक्वाटर पर एनएसजी और देश भर के राज्य पुलिस के आतंकविरोधी दस्तों की ट्रेनिंग और फिटनेस होगी।

 

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति देश ने अपनाई है। 2019 से लगातार एक के बाद एक ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने एनआईए एक्ट में संशोधन किया, पीएमएलए और ईडी को आतंकी ग्रुपों की फंडिंग पर एक्टिव किया है। टेरर फंडिंग के साइंटिफिक इनवेस्टिगेशन का सिस्टम बनाया गया है। शाह ने कहा कि तीन आपराधिक कानूनों में पहली बार हमने टेरेरिज्म की व्याख्या करके अदालत में लूज पोज को भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों के मर्म स्थान पर आघात करने का काम किया गया है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि आतंकवादी कहीं पर भी छिपे हों, कितनी भी मजबूत तरीके से छिपने की व्यवस्था की गई हो। हमारे जवानों ने तीनों ऑपरेशन के माध्यम से तय कर दिया है कि दुनिया में आतंकवादियों को कहीं भी छिपने की जगह नहीं मिल सकती। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारे जवानों ने आतंकियों के हेड क्वाटर को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन महादेव ने आतंकवादियों को समाप्त कर दिया। देश का विश्वास सुरक्षा बलों पर बढ़ा है।

 

उन्होंने कहा कि एनएसजी के जवानों ने चार दशक लंबी यात्रा में देश के 770 से ज्यादा महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की है। अकस्मात हमला होता है तो कैसे बचाया जाए, इसका डाटाबैंक बनाया गया है। अस्पताल, बहुत सारे धार्मिक स्थान, जलमार्ग, संसद की अच्छी तरह से प्लानिंग करके डेटा तैयार किया है। अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में एनएसजी को हम आधुनिक तकनीक से लैस करने के साथ-साथ बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि चार दशक का एनएसजी का इतिहास आने वाले वर्षों तक एनएसजी दोहराती रहेगी।

 

MadhyaBharat 14 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.