Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करने में सरकार की कोई भूमिका नहींः अश्विनी वैष्णव
new delhi, Government , Akhilesh Yadav

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट 12 घंटे ब्लॉक रहा। इस पर समाजवादी पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला करार दिया। इन आरोपों पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकार की किसी भी भूमिका से इनकार किया।

वैष्णव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि इस कार्रवाई में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। अखिलेश यादव के पेज को फेसबुक की नीति उल्लंघन, विशेष रूप से अपमानजनक भाषा के कारण हटाया गया था। वैष्णव ने कहा कि इस कार्रवाई में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात को अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। उनके आठ मिलियन फेसबुक फॉलोअर्स हैं। समाजवादी पार्टी की आईटी टीम ने मेटा को इसकी सूचना दी तो शनिवार को दिन में इसको बहाल कर दिया गया है। मेटा ने यह कार्रवाई उनके फेसबुक पर ‘हिंसक और अश्लील पोस्ट’ के कारण की थीं। मेटा की इस कार्रवाई पर सपा नेताओं ने सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने पेज सस्पेंशन को लेकर आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने विरोधी आवाजों को दबाने का प्रयास किया है। अखिलेश का वेरिफाइड अकाउंट बिना सरकारी दबाव के सस्पेंड नहीं हो सकता।

MadhyaBharat 11 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.