Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा
bhopal, Jitu Patwari , Drug Controller

भाेपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार काे पत्रकार वार्ता काे संबाेधित करते हुए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगा और कहा कि-ड्रग कंट्रोलर पर भी एफआईआर हो। सीबीआई जांच हो कि देश में कोल्ड्रिफ कफ सीरप से कितने बच्चों की मौत हुई है। मप्र स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से 25 बच्चों की मौत हुई है। पिछले तीन महीने में अलग अलग जिलों में 150 बच्चों की मौत हुई है।

 
जीतू पटवारी ने कहा कि 19 सितम्बर 2025 को महाराष्ट्र नागपुर प्रयोगशाला ने मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें स्पष्ट उल्लेख था कि यह मौतें विशेष बीमारी से नहीं बल्कि दूषित दवा के कारण हुई हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री ने कोई संज्ञान नहीं लिया और त्यौहार मनाते रहे। उन्होंने कहा कि पहली मौत 3 सितम्बर को हुई थी, लेकिन 8 बच्चों की मौत के बाद भी किसी का पोस्टमार्टम नहीं किया गया, न ही विभागीय बैठक बुलाई गई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप से अब तक 25 से अधिक मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। पिछले तीन महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में 150 से अधिक बच्चों की मौतें दर्ज की गई हैं, जो किसी बीमारी का परिणाम नहीं बल्कि सरकारी हत्या है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा है कि सोनू राणा नाम के व्यक्ति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पीए आदित्य सिंह की मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में क्या भूमिका है, इसकी जांच होनी चाहिए। पटवारी ने डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनू राणा विभाग और दवा कंपनियों के बीच डील कराता है। उन्होंने मांग की कि इस पूरी घटना की सीबीआई जांच करवाई जाए। साथ ही उन्होंने पीएस हेल्थ को तुरंत हटाने और ड्रग कंट्रोलर पर एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कही।
 
एसआईटी गठित हो, हर जिले में कांग्रेस करेगी उपवास और धरना

उन्होंने मांग की कि सरकार इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी से कराए और यह स्पष्ट करे कि “देशभर में इस जहरीले कफ सिरप से कितने बच्चों की जान गई।” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में बच्चों के अस्पतालों के बाहर एक दिन का उपवास रखेगी और धरना देकर सरकार से जवाब मांगेगी। जीतू पटवारी ने कहा कि “यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि हमारे बच्चों का जीवन है।
अब जनता को आवाज उठानी होगी, सरकार से जवाब मांगना होगा। सोशल मीडिया और हर मंच से सरकार को जगाने का काम करें।”उन्होंने कहा कि विपक्ष के नाते कांग्रेस ने सरकार को जगाने का काम किया है और मीडिया ने भी पूरी निष्पक्षता से इस सच्चाई को सामने लाने का कार्य किया है।
MadhyaBharat 11 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.