Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली कंपनी को किया गया सील
bhopal, Coldrif syrup ,manufacturing company sealed
भोपाल । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल जिले में 20 बच्चों की मौत का कारण बने कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली कंपनी को तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को सील कर दिया। तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई बेस्ट कंपनी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की भी बात कही है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने बुधवार को  बताया कि सरकार ने कंपनी को दूसरा नोटिस जारी किया है, जिसमें पूछा गया है कि डाइएथिलीन ग्लाइकॉल जैसे जहरीले रसायन की मौजूदगी के चलते कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई क्यों न की जाए।


दरअसल, मप्र में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन के बाद किडनी फैल होने से लगातार हो रही बच्चों की मौत के बाद मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाई विशेष जांच टीम (एसआईटी) बुधवार को तमिलनाडु पहुंची। मप्र सरकार ने जबलपुर की एडीशनल एसपी अंजना तिवारी के नेतृत्व में एसआइटी बनाई गई है। परासिया एसडीओपी जितेंद्र जाट के नेतृत्व में दो टीमें बुधवार को तमिलनाडु के चेन्नई और कांचीपुरम पहुंची। टीम ने कंपनी के रजिस्टर्ड ऑफिस और कांचीपुरम स्थित प्लांट का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी का मालिक तीन दिन पहले ही परिसर छोड़कर चला गया था।


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत के बाद कोल्ड्रिफ कप सिरप के नमूने जांच के लिए चेन्नई भेजे गए थे। तमिलनाडु सरकार की जांच में कोल्ड्रिफ सिरप में 48.6% जहरीला रसायन डायएथिलिन ग्लायकॉल पाया गया था। कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने की फैक्ट्री कांचीपुरम जिले के सुंगुवर्चत्रम में स्थित है और पिछले 14 वर्षों से इस सिरप का निर्माण कर रही थी। यह कंपनी अपने उत्पादों की आपूर्ति कई राज्यों को करती रही थी।

 

 

MadhyaBharat 9 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.