Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
लोन दिलाने के नाम ग्रामीणों से ठगे चार लाख से अधिक
rajgarh, Villagers were duped , providing loans

राजगढ़ । मप्र के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में समूह लोन दिलाने के नाम पर चार लाख से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में लोन दिलाने के नाम पर कंपनी चलाने वाले दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। प्रकरण में बुधवार को 9 गांव के सौ से अधिक महिला-पुरुषों ने थाना में शिकायत आवेदन किया है, जिन्होंने लोन दिलाने के नाम पर चार लाख से अधिक की ठगी होने की बात कही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम खुरी, दोबड़ा, कांसौरकला, सिंदूरिया, कीलखेड़ा, अतरालिया, बरखेड़ा, तालौड़ी और खेड़ी सहित अन्य गांव के सौ से अधिक महिला-पुरुषों ने थाना में शिकायत आवेदन किया है,जिनमें प्रदीप मेहर, रामबाबू मेहर,सोनू सिलावट,कमलाबाई सहित अन्य शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला सुरेश पुत्र पूरन जाट और बिजनौर निवासी अरविंद पुत्र अमित यादव गांव आए, जिन्होंने समूह बनाकर डेढ़ लाख रुपए का लोन दिलाने की बात कही। उन्होंने लोन के पंजीयन शुल्क के रुप में प्रति व्यक्ति से 4500- 6000 रुपए पहले लिए। इसके बाद कहा कि पंजीयन शुल्क में इंडेक्शन, पंखा, एलईडी सहित अन्य चीजें दी जाएगी और बाद में अन्य शुल्क जमा करने पर डेढ़ लाख रुपए का लोन दिया जाएगा।

 

आरोपितों की बातों में आकर ग्रामीणों ने पंजीयन के नाम पर दो हजार से छह हजार रुपए तक दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे लगभग चार लाख से अधिक रुपए की ठगी की गई है। बताया गया है कि आरोपित सुरेश जाट और अरविंद यादव पिछले 15 दिनों से बारको सिटी ब्यावरा स्थित मकान में किराए से रह रहे थे, जिन्होंने पंजीयन के बाद लालच देते हुए कुछ लोगों को सामान दिया था।  साथ ही कुछ लोगों को बुधवार को सामान देने की बात कही गई थी। ठगी के बाद आरोपित भागने की फिराक में थे, इससे पहले पुलिस टीम ने बीती रात दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। समूह लोन के नाम पर कितने ग्रामीणों से कितनी राशि की ठगी की गई है, अब इन तथ्यों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 9 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.