Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
12 वर्षीय बच्चे का शव फंदे से लटका मिला
balrampur, Body of 12-year-old ,boy found hanging

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित वार्ड क्रमांक चार निवासी हार्दिक रवि (12 वर्ष) का शव बीते रात फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

 

रामानुजगंज पुलिस आज मंगलवार काे बताया कि बीते सोमवार की रात करीब 7 बजे रामानुजगंज वार्ड क्रमांक चार निवासी भारत जशवंत रवि के 12 वर्षीय पुत्र हार्दिक रवि का शव घर के ही कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक हार्दिक रवि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था। बताया जा रहा है कि, हार्दिक पढ़ाई में अच्छा था। मृतक के पिता भारत जशवंत रवि रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल के कर्मचारी है। घटना के समय भी वे अस्पताल में ही थे। सूचना मिलने पर तत्काल घर पहुंचे और बेटे का शव फांसी के फंदे लटका हुआ मिला।

आनन-फानन में जशवंत रवि बेटे को फांसी के फंदे से उतार सौ बिस्तर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने हार्दिक रवि को मृत घोषित कर दिया। इधर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आज मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई। इस केस पर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

बीएमओ महेश प्रसाद गुप्ता ने आज मंगलवार को बताया कि, 12 वर्षीय बच्चे का मामला आया था। लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  

 

MadhyaBharat 7 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.