Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हेलमेट नहीं ताे पेट्राेल नहीं
balrampur, No helmet, no petrol

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने 'नो हेलमेट नो पेट्रोल' का अभियान चलाया है। जिसके बाद एक अक्टूबर से बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे मोटरसाइकिल सवार को पेट्रोल पंप में अब पेट्रोल नहीं दी जाएगी। इससे पूर्व जिले के सभी अनुविभाग के एसडीएम ने सभी पेट्रोल संचालकों की मीटिंग ली और उन्हें इस आदेश का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिया।

 
अब बलरामपुर जिले के सभी पेट्रोल पंपों में इसका असर दिखने लगा है। जो लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आ रहे है उन्हें बेरंग वापस लौटना पड़ रहा है। लोगों के द्वारा प्रशासन की इस पहल की जमकर सराहना की जा रही है। वहीं एक वर्ग का यह भी कहना है कि, नो हेलमेट नो पेट्रोल से पहले सड़कों की स्थिति भी ठीक कराई जाए। ताकि एनएच के एक-एक फिट के बने गढ्ढे ठीक हो सके। बहरहाल जिला प्रशासन की इस पहल से आने वाले समय सड़क दुर्घटना में कमी आने की संभावना है।
 
हेलमेट पहनकर रामानुजगंज स्थित पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने आए स्थानीय निवासी देवसागर सिंह ने बताया कि, प्रशासन की अच्छी पहल है। बिना हेलमेट के लोगों को पेट्रोल नहीं देना चाहिए। हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए है। हमलोग मोटरसाइकिल से यात्रा के दौरान अब हमेशा हेलमेट पहनकर करके ही करते हैं।
 
वहीं, बिना हेलमेट पहने पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने आए मोहम्मद गौशूल रजा बिना पेट्रोल के लिए बेरंग वापस लौटे उन्होंने कहा कि, हेलमेट लगाना जरूरी है यह आपकी ही सुरक्षा होती है। घर से निकलते समय हेलमेट लगाना भूल गए जिससे यहां पेट्रोल पंप में पेट्रोल नहीं मिल पाया। अब हमेशा माेटरसाइकिल से हेलमेट पहनकर ही निकलेंगे।

बलरामपुर जिले में शुरू किया गया ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय और आवश्यक कदम है। यह पहल न केवल लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में भी प्रभावी साबित हो सकती है। हालांकि कुछ लोगों द्वारा सड़कों की खराब स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की गई है, फिर भी यह अभियान जनजागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को प्रोत्साहित करने का एक मजबूत माध्यम बन सकता है। यदि प्रशासन सड़क सुधार के साथ-साथ ऐसे नियमों को सख्ती से लागू करता है, तो भविष्य में सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी देखी जा सकती है।

 

MadhyaBharat 6 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.