Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छिंदवाड़ा पहुंचे जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
chindwara, Jitu Patwari ,reached Chhindwara

छिंदवाड़ा । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में जहरीली कफ सिरप पीने के बाद हुई बच्चों की मौतों पर सियासत गरमाती जा रही है। कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को छिंदवाड़ा के जुनारदेव पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। यहां न सिर्फ उन्होंने पीड़ित परिवारों से एक एक करके बातचीत की, बल्कि सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीन जिम्मेदारों के इस्तीफे की मांग कर दी।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सुबह 11 बजे परासिया पहुंचे। उन्होंने यहां डब्ल्यूसीएल (वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) परिसर के ऑफिस में पीड़ित परिवारों के सदस्यों से वन-टू-वन बात की और घटना की पूरी जानकारी ली। यहां जीतू ने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और मुख्यमंत्री से हर परिवार को एक एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि देने की मांग की। यहां नहीं उन्होंने इस मामले के मूल दोषियों पर कार्रवाई करने के तहत साथ ही उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग उठाई। जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री, कमिश्नर सहित ड्रग कंट्रोलर को इस्तीफा देना चाहिए। बच्चों की मौत की जो कालिख सरकार के चेहरे पर लगी है, उसे अब सीएम पोंछने आ रहे हैं। सरकार है या सर्कस?'

 
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि जिन 16 बच्चों की मौत हुई है, उनमें से कुछ यहां मौजूद है। एक परिवार का छोटा बेटा है बीमार हुआ दवाई दी, लेकिन वो मर गया। जो था सब चला गया... कुछ नहीं बचा। एक सात साल के बच्चे को बचाने के लिए परिवार का सब कुछ चला गया, लेकिन बचा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि एक पिता ने ऑटो बेच कर इलाज करवाया, फिर भी नहीं बचा। ऐसे अलग अलग परिवार की अलग अलग कहानी है। जब इनसे पूछ रहे हैं कि दोषी कौन है तो इन्हें बस दुख है, आंखो में आंसू है। पीसीसी चीफ ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जिस सिरप से मौत हुई उसे क्लीन चिट दे रहे हैं।
 
आज जो स्थिति है इस प्रदेश की, मुझे बहुत दुख है। जब एमपी में बच्चों की मौत हो रही थी तो वो पूजा पाठ में लगे थे। वो हाथी को गन्ना खिला रहे थे। अगर थोड़ी भी संवेदना हो तो आप स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करो, मैन्युफ़ैक्चरर को बर्खास्त करो। पटवारी छिंदवाड़ा कलेक्टर से मुलाकात के बाद कांग्रेस द्वारा आयोजित अनशन कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ जिले के सभी कांग्रेस विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद हैं।हालांकि, इस संवेदनशील मामले को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
 
MadhyaBharat 6 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.