Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जिला अस्पताल में नेत्र सहायक 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार
tikamgarh, Eye assistant,  district hospital arrested
टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के जिला अस्पताल परिसर स्थित नेत्र अस्पताल के नेत्र सहायक को सोमवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित नेत्र सहायक उमेश जैन ने स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रमेश चंद्र नायक से रिटायरफंड दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत के बाद लोकायुक्त ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।



शिकायतकर्ता रमेश चंद्र नायक निवासी पहाड़ी बुजुर्ग ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ थे। वह 31 अगस्त को रिटायर हो गए थे, लेकिन उनका रिटायरमेंट फंड विभाग की ओर से अब तक जारी नहीं किया गया था। इस संबंध में उन्होंने दो बार सीएमएचओ डॉ. शोभाराम रोशन से शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट फंड के भुगतान के लिए स्थापना बाबू संतोष अंबेडकर से कहा, तो उन्होंने नेत्र सहायक उमेश जैन से मिलने को कहा। उमेश जैन से मिलने पर उन्होंने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसमें 28 हजार रुपये देना तय हुआ था। शिकायतकर्ता रमेश चंद्र नायक ने इसकी सूचना लोकायुक्त सागर को दी।



सोमवार को जब रमेश चंद्र नायक, तय राशि में से पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये लेकर नेत्र सहायक उमेश जैन के पास पहुंचे, उसी वक्त लोकायुक्त की टीम भी वहां पहुंच गई। रिटायर कर्मचारी द्वारा रिश्वत रुपी केमिकल लगे हुए नोट देने के बाद जैसे ही इशारा किया, तो टीम के सदस्य पहुंच गए और नेत्र सहायक से बीस हजार रुपये जब्त किए। लोकायुक्त टीम ने आरोपी नेत्र सहायक उमेश जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

 

MadhyaBharat 6 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.