Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
डैम में डूबे युवक का शव मिला
korba, Body of youth, found drowned in dam

कोरबा । छत्तीसगढ़ के काेरबा जिले के राताखार एनीकेट डैम में शनिवार को डूबे 19 वर्षीय युवक पवन सिंह का शव आज रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। पवन अपने बड़े भाई श्याम सिंह को डूबने से बचाने के लिए डैम के तेज बहाव में कूद गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। उसका शव सर्वमंगला मंदिर के निकट हसदेव नदी तट पर मिला।
सर्वमंगला चौकी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पवन अपने दोस्तों और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ डैम के किनारे पिकनिक मना रहा था। नहाने के दौरान श्याम सिंह गहरे पानी में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए पवन ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी। दोस्तों की मदद से श्याम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पवन तेज धारा में बह गया।
डैम का जलस्तर ऊंचा होने और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। दर्री थाना स्टाफ, नगर सेना की गोताखोर टीम और स्थानीय प्रशासन ने तलाश अभियान चलाया। रविवार सुबह सर्वमंगला मंदिर के सामने छठ घाट पर कुछ लोगों ने एक बहते हुए शव को देखा। बहाव तेज होने के कारण शव आगे निकल गया, लेकिन डोंगा चला रहे कुछ लोगों ने हिम्मत कर उसे किनारे लाया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान पवन सिंह के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पवन के बड़े भाई गणेश सिंह ने बताया कि पवन परिवार में सबसे छोटा था और मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था।  सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों को बुलाकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 5 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.