Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ननकीराम कंवर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
raipur, Nankiram Kanwar , house arrest

रायपुर । पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को जिले से हटाने की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व गृहमंत्री कंवर लगातार कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं और इसी मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठने की बात भी उन्होंने कही थी। ननकीराम कंवर को आज सुबह रायपुर में पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कंवर शुक्रवार, 3 अक्टूबर की रात कोरबा से रायपुर पहुंचे थे और एम्स अस्पताल के पास स्थित गहोई भवन में रुके थे।।उन्हें भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा मनाने की कोशिश की जा रही है।

 

आज शनिवार सुबह जब ननकीराम कंवर धरना स्थल के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस फोर्स ने भवन को घेर लिया और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आवश्यक बताया गया। मौके पर एडिशनल एसपी पटेल, रायपुर के एसडीएम, सिविल लाइन और आमानाका के सीएसपी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता ननकीराम कंवर को मनाने के लिए पहुंचे हुए हैं। इतना ही पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर भी अपने पिता को मनाने के लिए पहुंचे हैं ।

ज्ञात हो कि पूर्व गृहमंत्री कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं पर शिकायत कर राज्य सरकार से उन्हें हटाने की मांग की थी। उन्होंने कोरबा कलेक्टर को नहीं हटाने पर 4 अक्टूबर से धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी। इस बीच, राज्य शासन ने पूर्व मंत्री के शिकायती पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच प्रतिवेदन मांगा है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, 3 अक्टूबर की रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फोन ननकीराम कंवर को गया था। मुख्यमंत्री ने उनसे अपील की थी कि वे धरना न दें क्योंकि सरकार इस मामले में कार्यवाही कर रही है। इस पर कंवर ने कहा कि,“अगर आप वाकई कार्यवाही कर रहे हैं, तो लिखित आदेश की प्रति भेजिए। बिना लिखित आदेश के मैं आपकी मौखिक बात नहीं मानूंगा और धरने पर जरूर बैठूंगा।”

कंवर को अब तक कोई लिखित सूचना नहीं दी गई, इसलिए वे धरना देने के लिए तैयार थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गहोई भवन से निकलने नहीं दिया और वहीं हाउस अरेस्ट कर लिया। ननकीराम कंवर ने इसे सरकार की लोकतांत्रिक विरोध की आवाज दबाने की कोशिश बताया।

 

MadhyaBharat 4 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.