Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बीजापुर में आईईडी लगाने के दाैरान हुआ विस्फोट एक महिला नक्सली घायल
bijapur,   explosion occurred ,  injuring a female Naxalite
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बंदेपारा के जंगल में आईईडी लगाने के दाैरान विस्फोट होने से एक महिला नक्सली घायल हो गई। नक्सली को प्राथमिक उपचार उपरान्त जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। 
 
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले के बमद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदेपारा के जंगल में नक्सलियों द्वारा शुक्रवार देर रात आईईडी लगाया जा रहा था। इसी दौरान आईईडी में विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला नक्सली घायल हो गई है। इस घटना के बाद उनके अन्य साथी घायल महिला नक्सली का हथियार लेकर उसे जंगल में छोड़कर भाग गए। स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस टीम घायल महिला नक्सली गुज्जा सोढ़ी को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार के उपरान्त जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
 
घायल महिला नक्सली गुज्जा सोढ़ी विगत 6–7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में एसीएम-कन्ना बुच्चना के साथ नक्सली सदस्य के रूप में सक्रिय है और संगठन में 12 बोर हथियार धारित करती थी। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि समाज से भटके युवाओं से हम अपील करते है कि वे हिंसा के रास्ते को त्यागकर मुख्यधारा से जुड़ें, पुलिस हर संभव उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
 
गाैरतलब है कि जहां एक ओर नक्सली संगठन अपने ही साथियों के संगठन छोड़ने पर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं वहीं घायल या बीमार साथियों की उपेक्षा कर उन्हें जंगल में तड़पते हुए मरने के लिए छोड़ देते हैं। बीती रात की घटना इसका जीता जागता उदाहण है।
 
जहां बड़े कैडर के नक्सली अपने वर्चस्व के लिए आपस में लड़ रहे हैं और निचले स्तर के नक्सलियों में बिखराव की स्थिति के परिणाम स्वरूप सैकड़ाें की संख्या में जहां नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं वहीं संगठन में पैदा हुई इन विकट परिस्थितियों को लेकर कुछ बडे कैडर के पदाधिकारी 
और नक्सली इस बाबत पर्चे भी जारी कर रहे हैं। वे इन पर्चों में संगठन के अंदर की परिस्थितियों, गुटबाजी और राजनीति काे उजागर कर चुके हैं।    
MadhyaBharat 4 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.