Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मां दंतेश्वरी का किया दर्शन
jagdalpur,  Amit Shah ,visited Maa Danteshwari
जगदलपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शन‍िवार को बस्तर पर सबसे पहले माई दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन किया । इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण के किनारे खड़े लोगों को अपने करीब बुलाया और उनसे आत्मीय मुलाकात की। यह दृश्य बस्तर में पहली बार देखने को मिला, क्योंकि हमेशा से सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहती है। गृहमंत्री अमित शाह ने इस परंपरा को तोड़ते हुए जनता से सीधे संवाद कर एक बड़ा संदेश दिया कि अब बस्तर में भय नहीं, विश्वास है। उन्होंने यह संदेश 31 मार्च 2026 की उस डेडलाइन से जोड़ा, जो देश से नक्सलवाद खत्म करने की तय तिथि है। मुलाकात के दौरान श्रद्धालुओं ने “मुंडा बजा”, जो माई दंतेश्वरी का पारंपरिक भजन है, गाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह ने मंदिर में प्रवेश किया, विधिवत पूजा-अर्चना कर माई दंतेश्वरी का आशीर्वाद लिया और फिर मुरिया दरबार की परंपरा में शामिल हुए। मुरिया दरबार की शुरुआत माता दंतेश्वरी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर की गई, जहां गृहमंत्री ने बस्तर की लोक परंपरा के प्रति सम्मान जताया।

 

MadhyaBharat 4 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.