Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
'आई लव मोहम्मद' बुरा नहीं, लेकिन 'सर तन से जुदा..' बर्दाश्त नहीं: पंडित धीरेंद्र शास्त्री
gwalior,
ग्वालियर । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने 'आई लव मोहम्मद' कैंपेन को लेकर कहा है कि इसमें कोई बुराई नहीं है। 'आई लव महादेव जी' में भी कोई बुराई नहीं है। लेकिन 'सर तन से जुदा कर देंगे'... ये कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) (पीओके) के निवासियों से अपील की है कि वे भारत में 'घर वापसी' कर लें।


पंडित धीरेन्द्र शास्त्री शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आई लव मोहम्मद शब्द बुरा नहीं है, लेकिन सिर तन से जुदा का नारा कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह न केवल समाज में नफरत फैलाते हैं, बल्कि कानून की नजर में भी अपराध हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसी गतिविधियों पर सरकारों को कड़ा एक्शन लेना चाहिए, ताकि समाज में शांति और धार्मिक सद्भाव कायम रह सके।


उन्होंने तमिलनाडु में भगवान राम के चित्र जलाए जाने को लेकर कहा कि राम के राष्ट्र में ये रावण के खानदान के लोग हैं। ऐसे लोगों पर वहां की सरकार भी कार्रवाई करे। उन लोगों को तो फांसी देना चाहिए। हम यह भगवान से प्रार्थना करते हैं। सबके अपने आराध्या होते हैं। किसी को भी किसी के आराध्य की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है।


पीओके में चल रहे पाकिस्तान विरोधी आंदोलन पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि भारत पाक अधिकृत जमीन लेकर रहेगा और यह सही समय है। उन्होंने पीओके वासियों से भारत में वापस आने का आह्वान करते हुए कहा कि पाकिस्तान अब पीओके को संभाल नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी पाकिस्तान में बहुत बढ़िया हंगामा चल रहा है। हम वहां भी शांति की प्रार्थना हनुमान जी से कर रहे हैं और पाकिस्तान से कहेंगे यदि देश नहीं संभाल रहा है तो घर वापसी कर लीजिए।


बागेश्वर धाम में वीआईपी कल्चर बंद करने को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग संन्‍यासी बाबा ने हमें फटकार लगाई है और हमें सपना देकर आज्ञा दी है। बागेश्‍वर धाम में गरीबों, पीड़ा से परेशान लोगों का दुख दर्द दूर करने के लिए पहल होगी, वीवीआईपी कल्‍चर खत्‍म होगा। जो भी वीवीआईपी आएगा तो उसे कम से कम एक दिन का समय लेकर आना होगा। हम सबसे पहले धाम पर आने वाले भक्तों से मिलेंगे। धाम सभी भक्तों का है और इसका उद्देश्य समाज और सनातन संस्कृति की सेवा करना है। इसलिए धाम पर सभी श्रद्धालुओं को समान व्‍यवस्‍था मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि “बागेश्वर धाम का दरवाजा सभी के लिए है. यहां हर भक्त का स्वागत होगा।


पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भारत में नेपाल की तरह 'जेन-जी आंदोलन' की साजिश पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों को रोकने और हिंदुओं को जगाने के लिए वे पूरे देश में पदयात्राएं करते रहेंगे। उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए बताया कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए दिल्ली से वृंदावन तक 150 किलोमीटर की 10 दिवसीय पदयात्रा 7 से 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

 

MadhyaBharat 4 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.