Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस गठबंधन खतरे में नहीं: देवेगौड़ा
bangluru, BJP-JDS alliance, Deve Gowda
बैंगलोर । पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवेगौड़ा ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि कर्नाटक में आगामी सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जेडीएस गठबंधन बरकरार रहेगा।
 
राजधानी बेंगलुरु के जेपी भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एच.डी. देवेगौड़ा ने कहा कि यह गठबंधन ज़िला, तालुका, बेंगलुरु महानगरीय क्षेत्र (जीबीए) और विधानसभा चुनावों में जारी रहेगा। भाजपा-जेडीएस गठबंधन को कोई डर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनके रिश्ते 10 सालों से भी अधिक समय से अच्छे रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कभी भी हल्की बातें नहीं की है।
 
देवेगौड़ा ने कहा कि वह राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान के लिए केंद्र सरकार से मुआवज़ा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। ज़रूरत पड़ने पर व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलेंगे और राज्य को मुआवज़ा जारी करने के लिए उन्हें मनाएंगे।
 
केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वे कुछ महीनों से राज्य का दौरा नहीं कर पाए थे। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है। डॉक्टरों ने कहा है कि कोई समस्या नहीं है और कुमारस्वामी जल्द ही राज्य (कर्नाटक) का दौरा शुरू करेंगे।
MadhyaBharat 3 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.