Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नरसिंहपुर स्टेशन पर दंपत्ति को नवजात सौंपकर लापता हुई महिला
narsihpur, Woman goes missing, Narsinghpur station

नरसिंहपुर । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला नवजात बच्चे काे छाेड़कर लापता हाे गई। महिला ने स्टेशन पर ही एक दंपत्ति काे बाथरूम जाने का बहाना बनाकर बच्चा दिया और फिर वापस लाैटकर नहीं आई। काफी देर इंतजार करने के बाद दंपत्ति ने स्टेशन प्रबंधन काे सूचना दी। जिसके बाद माैके पर जीआरपी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

जानकारी अनुसार मामला शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे का है। सिवनी जिले के आदेगांव निवासी रामजी डेहरिया अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से लौटे थे और स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला उनके पास आई और बच्चे को पकड़ाकर बाथरूम जाने की बात कहकर वहां से चली गई। करीब आधे घंटे बीत जाने पर भी महिला वापस नहीं लाैटी ताे दंपत्ति काे शक हुआ और उन्हाेंने स्टेशन प्रशासन काे इसकी जानकारी दी। दंपत्ति की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। स्टेशन प्रबंधक सुनील जाट ने बताया कि नवजात की उम्र लगभग 4 से 5 दिन है।
फिलहाल, मामले की सूचना सिविल थाना और जिला प्रशासन को दे दी गई है। स्टेशन प्रबंधन के अनुसार, स्टेशन पर लगे 36 कैमरे मरम्मत के लिए भेजे गए हैं, जिसके कारण घटना का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं हो सका है, जिससे महिला की पहचान की जा सके। मामले में आगे की कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशानुसार की जाएगी।

 
MadhyaBharat 3 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.