Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
घर में मिला युवती का शव
dewas, Dead body , young woman
देवास । मध्य प्रदेश के देवास शहर की वैशाली एवेन्यू कॉलोनी में एक घर से युवती का शव मिला है। बुधवार को मकान से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद दोपहर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर घुसी, तो एक कमरे में गद्दों व कपड़ों से ढंका शव मिला। शव के दोनों पैर बंधे हुए थे। शव के पास पानी से भरा बड़ा ड्रम भी रखा था। प्रारंभिक जांच में यह दो दिन पुराना बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या की आशंका है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और वहां से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए।


आसपास के लोगों ने बताया कि मकान मालिक शांतिलाल सिसोदिया ने यह मकान मनोज नामक युवक को किराए पर दिया था। मनोज एक सप्ताह पहले यहां आया था। दो दिन तक कॉलोनी में दिखाई दिया, इसके बाद अचानक गायब हो गया। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध संदेश भी मिला था कि घर में शव पड़ा है और युवती को ड्रम में डुबोकर मार दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी सुमित अग्रवाल, टीआई श्यामचंद्र शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रारंभिक जांच शुरू की। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलवाया गया और जांच की गई। पुलिस ने मनोज चौहान को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम-प्रसंग चलते वारदात को अंजाम दिया है। मृतिका का पोस्टमार्टम इंदौर में किया जाएगा।


पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले कोतवाली थाने में एक युवती की गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। प्रथम दृष्टया आशंका है कि मकान में मिला शव उसी युवती का हो सकता है। जानकारी मिली है कि युवती की दो साल पहले मनोज से जान-पहचान हुई थी। युवक को संदेह था कि वह किसी और से बात करती है, इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस को शक है कि इसी विवाद में हत्या कर शव को घर में ही छोड़कर युवक मौके से फरार हो गया। युवती दो दिन पहले गरबा पोशाक पहनकर घर से निकली थी। युवती के परिजन को भी शिनाख्त के लिए बुलाया गया, परन्तु शंका जाहिर की कि यह कोई ओर हो सकती है। देर रात तक शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे।


मामले में कोतवाली टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं, सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। बरामद किया गया। मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल जांच के बाद ही मौत के असली कारण सामने आएंगे।


इधर, बुधवार शाम करीब 6 बजे कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाई। इसके बाद घंटों तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। पहले यह बात सामने आई कि जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। इसके बाद यह बात सामने आई कि शव डिकंपोज हो गया है, इसलिए यहां पोस्टमार्टम नहीं हो पाएगा। सूत्रों के अनुसार स्थानीय चिकित्सक का कहना था कि फोरेंसिक जांच होना चाहिए इसलिए यहां पोस्टमार्टम नहीं होगा। इधर मामला एसपी और बाद में कलेक्टर तक भी पहुंचा। आखिरकार रात करीब 9 बजे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेजा गया।

 

MadhyaBharat 2 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.