Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अहमदाबाद टेस्ट: वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रनों पर सिमटी
ahamdabad, Ahmedabad Test,  West Indies

अहमदाबाद । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने मेहमान वेस्टइंडीज़ को पहली पारी में महज़ 162 रन पर समेट दिया। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

 

उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती झटके दिए और विंडीज टीम ने 40 रन पर चार विकेट खो दिए। सिराज ने तेग नारायण चंद्रपॉल (00), एलिक एथानाज (12) और ब्रैंडन किंग (13) को पवेलियन भेजा, जबकि जसप्रीत बुमराह ने जॉन कैंपबेल (08) को अपना शिकार बनाया।

 

इसके बाद शाई होप (26) ने चेज के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 90 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कुलदीप यादव ने होप को बोल्ड कर वेस्टइंडीज को 5वाँ झटका दिया। होप के आउट होने के बाद लंच की घोषणा कर दी गई। लंच के बाद सिराज ने कप्तान रोस्टन चेज को 105 के कुल स्कोर पर आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। इसके बाद 144 के कुल स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर ने खैरी पियरे (11) को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई।

 

इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने दो शानदार यॉर्कर पर जस्टिन ग्रीव्स (32) और जोहान लेन (01) को बोल्ड कर भारत को दोहरी सफलता दिलाई। कुलदीप यादव ने 162 के कुल स्कोर पर जोमेल वारिकन (08) को ध्रुव जुरैल के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज की पारी का अंत किया।

 

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4, जसप्रीत बुमराह ने 3, कुलदीप यादव 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।

MadhyaBharat 2 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.