Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
फिलीपींस में भूकंप से अब तक 72 लोगों की मौत
manila, Philippines earthquake ,kills 72 so far

मनीला । फिलीपींस में सिबू द्वीप के तट पर मंगलवार रात आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।

नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। मृतकाें में ज्यादातर मध्य विसायास क्षेत्र के निवासी थे जहां भूकंप का सबसे अधिक प्रभाव देखा गया।

रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता वाला यह भूकंप देश में 2013 के बाद से आए सबसे भीषण भूकंपों में से एक है। इससे पहले बोहोल द्वीप पर 7.2 तीव्रता वाले भूकंप में 222 लोगाें की माैत हाे गई थी।
यह भूकंप समुद्र तल से केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था जिसके कारण क्षेत्र में जानमाल के भारी नुकसान हुआ। इसके कारण बिजली की लाइनें टूट गईं, कई पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। इनमें एक 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक चर्च भी शामिल है जो स्थानीय समुदाय के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखता था।
नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बारिश और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचाें के कारण राहत कार्यों में बाधा पहुंच रही है। टूटी हुई सड़कों और पुलों के कारण बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में असमर्थ हाे रहे हैं जिससे लोगों को खोजने और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया धीमी हो गई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों तक ऐसे और झटकाे के आने की आशंका हैं।
इस बीच स्थानीय सरकार और आपदा प्रबंधन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं। राष्ट्रीय सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है और सेना को बचाव कार्यों में सहायता के लिए तैनात किया गया है।

MadhyaBharat 2 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.