Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
वायदा बाजार में नए शिखर पर सोना और चांदी
new delhi, Gold and silver , futures market

नई दिल्ली । सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत लगातार नई ऊंचाई पर पहुंचने का नया कीर्तिमान बना रही है। इसी तरह घरेलू वायदा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमत अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1,15,939 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह अक्टूबर का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट भी 1,14,992 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर पहुंचा हुआ है। सोने की तरह ही वायदा बाजार में चांदी की कीमत भी सर्वोच्च शिखर पर पहुंची हुई है। दिसंबर की डिलीवरी वाला सिल्वर फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट आज 1,44,179 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा हुआ नजर आया।


मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद और डॉलर की कीमत में ओवरऑल कमजोरी का रुख बनने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ है। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी आने के पीछे तमाम देशों पर अमेरिकी टैरिफ के बोझ को भी एक बड़ी वजह माना जा सकता है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक तनाव, भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर जारी अनिश्चितता, रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। इस तेजी का असर भारत में भी सर्राफा बाजार और वायदा बाजार के कारोबार में साफ-साफ नजर आ रहा है।


इसी तरह कैपेक्स गोल्ड एंड इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ राजीव दत्ता का कहना है कि अक्टूबर के महीने में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ट्रेडर्स को इस बात की भी उम्मीद है कि दिसंबर के महीने में भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला ले सकता है। इसी संभावना की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमत को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। उनका कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह जिस तरह से दवा, ट्रक और फर्नीचर पर नए टैरिफ का ऐलान किया है, उससे इक्विटी मार्केट में उतार चढ़ाव होने की संभावना काफी अधिक हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के अनुसार नए टैरिफ की दरें 1 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएंगी, जिसका असर दुनिया के कई देश पर पड़ेगा। इसी वजह से कई निवेशक सेफ इन्वेस्टमेंट के रूप में सोना और चांदी में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मॉनेटरी पॉलिसी में और ढील मिलने की उम्मीद तथा जियो पोलिटिकल एवं ट्रेड रिलेटेड रिस्क के कारण भी आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी जारी रहने की संभावना बनी हुई है। इसका असर भारत में भी सर्राफा बाजार में हाजिर खरीदी और वायदा बाजार में फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स पर पड़ना लगभग तय है।

MadhyaBharat 29 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.