Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में धर्मगुरु का नाम हाइवे पर लिखने से तनाव
mumbai, Tension in Maharashtra, Ahilyanagar
मुंबई। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के कोटला गांव में सोमवार को धर्मगुरु का नाम पुणे-संभाजीनगर हाइवे पर लिखने से तनाव फैल गया है। इसका विरोध करते हुए एक विशेष समाज के लोगों ने पुणे-संभाजीनगर हाइवे पर मोर्चा निकालकर प्रदर्शन किया और हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की गई, जिससे पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोगों को शांति बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भी इस तरह सामाजिक ध्रुवीकरण का प्रयास किया गया था। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। कहीं यह सामाजिक ताना बाना बिगाडऩे की साजिश के तहत तो नहीं किया गया है। उन्होंने 
कहा कि पुलिस घटना की तह तक जाएगी और लोगों को शांति बनाए रखना चाहिए।

अहिल्यानगर के जिला पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घाडगे ने आज पत्रकारों को बताया कि एक शख्स ने आज सुबह हाइवे पर धर्मगुरु का नाम लिखकर रंगोली बनाया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इसी घटना का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा निकाल कर पुणे-संभाजीनगर हाइवे जाम कर दिया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दिया, जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले की छानबीन कोतवाली पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। घाडगे आम नागरिकों को शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान देने की अपील की है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि अहिल्यानगर के कोटला गाँव में हाइवे पर धर्मगुरु का नाम लिखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। इससे यहां एक समाज के लोग उग्र होकर सडक़ों पर उतर गए थे। हालांकि पुलिस प्रदर्शनकारियों को बता रही थी, धर्मगुरु का नाम हाइवे पर लिखने वाले को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया, जिससे पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को हाइवे से भगा दिया। इस घटना के बाद कोटला में तनावपूर्ण शांति व्याप्त है। विधानपरिषद के सभापति डॉ. राम शिंदे ने आम नागरिकों को शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जिला एसपी से बात की और तत्काल शांति व्यवस्था स्थापित किए जाने का निर्देश दिया है।
MadhyaBharat 29 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.