Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बस्तर दशहरा में शहर के प्रवेश द्वार से लेकर चौक-चौराहों पर 500 से अधिक जवान तैनात
jagdalpur, Over 500 soldiers , Bastar Dussehra

जगदलपुर । विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में काछन पूजा और जोगी बिठाई रस्म के बाद दुमंजिला फूलरथ परिक्रमा पूजा विधान जारी है। 29 सितंबर काे अंतिम फूलरथ परिक्रमा पूजा विधान संपन्न की जायेगी। इसके साथ ही आधा दर्जन से अधिक रस्मों को निभाया जायेगा। प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व को देखने के लिए बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों और विदेशों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं, साथ ही बस्तर संभाग के ग्रामीण भी इन रस्मों में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख स्थानों, ओड़िशा, और रायपुर रोड समेत चारों ओर करीब 15 से ज्यादा फिक्स पॉइंट बनाये गए हैं और इनमें करीब 150 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए लगभग 500 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।


एएसपी महेश्वर नाग का कहना है कि हजारों की संख्या में भीड़ के चलते किसी भी तरह की रिस्क नहीं ली जा रही है। शहर के मंदिरों और चौक-चौराहों पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। शहर की सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है। शहर के चारों प्रवेश द्वार पर नाकेबंदी कर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखने के साथ ही वाहनों की सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है। भीड़ वाले स्थान पर सादी वर्दी में जवानों को तैनात किया गया है, वहीं महिला पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नेशनल हाईवे में पद यात्रियों के काफिले को देखते हुए, उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर दंतेवाड़ा मार्ग, भानपुरी, परपा और कोड़ेनार थाना की पुलिस द्वारा निरंतर नेशनल हाईवे पर गश्त की जा रही है।

MadhyaBharat 28 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.