Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पत्नी ने कोर्ट का आदेश कलेक्टाेरेट में किया चस्पा
narayanpur, Wife of Naxalite killed , Abujhmad encounter

नारायणपुर । जिले के अबूझमाड़ में 22 सितंबर को हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सली रामचंद्र रेड्डी की पत्नी के. शांति ने आज नारायणपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चस्पा किया। शांति प्रिया ने मृतक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने आदेश दिया कि शव संरक्षित किया जाए और पुनः पोस्टमार्टम कर जांच की जाए। मारे गए नक्सली रामचंद्र रेड्डी की पत्नी शांति प्रिया ने रविवार काे मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें मुठभेड़ की जानकारी 22 सितंबर को मीडिया के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि हम 23 सितंबर को नारायणपुर के लिए निकले। आधिकारिक सूचना किसी ने नहीं दी थी। टीआई और सुरेश ने कॉल कर हमें मार्गदर्शन दिया। हमारा उद्देश्य था कि पोस्टमार्टम हमारे सामने हो, ताकि सच्चाई और जांच का पूरा विवरण सामने आए।

 

उन्हाेंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा शव संरक्षण के लिए उपलब्ध फ्रीजर पर्याप्त नहीं था। उन्होंने कहा कि एसपी ने कहा कि शव यहीं रखा जाएगा। हमने सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक शव को संरक्षित रखने की मांग की। कोर्ट ने भी आदेश दिए कि शव सुरक्षित रखा जाए और पुनः पोस्टमार्टम कराया जाए, हमें न्याय और पारदर्शिता चाहिए। उन्होंने बताया कि शव को लेकर कई दिनों तक प्रशासन के साथ समन्वय करने में कठिनाइयां आईं। कलेक्टर कार्यालय में बार-बार मुलाकात का प्रयास करने के बावजूद आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। हमने एंबुलेंस का इंतजाम किया और कोर्ट के आदेश तक शव को सुरक्षित रखने की मांग की।

 

शांति प्रिया ने दावा किया कि उनके पति को 10 से 20 सितंबर के बीच पकड़कर यातनाएं दी गईं और 20 सितंबर को हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि उनके शरीर पर चोट और जख्म हैं, लेकिन गोली का कोई निशान नहीं है, 22 सितंबर को इसे मुठभेड़ के रूप में दिखाया गया, यह पूरी तरह फर्जी मुठभेड़ है। शांति प्रिया ने बताया कि उनके पति पहले से ही नक्सली गतिविधियों में शामिल थे और उन्हें 2008 से कई बार जेल में रखा गया। उन्होंने कहा कि मेरे पति के लिए मुझे 11 साल जेल में बिताने पड़े। अब उनकी मौत के बाद हम सुप्रीम कोर्ट का सहारा ले रहे हैं।

 

MadhyaBharat 28 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.