Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश से की मुलाकात
patna, Union Minister   Dharmendra Pradhan ,Chief Minister Nitish
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग पर हुई इस 'शिष्टाचार भेंट' में प्रधान के साथ उनकी पार्टी के सहयोगी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।
 
इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे, जो मुख्यमंत्री नीतीश के सबसे करीबी सहयोगी में से एक हैं और पार्टी के प्रमुख भी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मुलाकात में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सीट में बंटवारे को लेकर गंभीर चर्चा हुई। हालांकि, इसकी अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। राजग में भाजपा, जदयू, हम, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) शामिल है। इन दलों की अपनी-अपनी सीटों को लेकर इच्छाएं पहले से ही सामने आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी फॉर्मूले की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
 
उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस सप्ताह की शुरुआत में भी भाजपा ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। बीते शुक्रवार से ही वे पटना में है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पटना में आयोजित पार्टी नेताओं की एक बैठक में भाग लिया था। शनिवार को, प्रधान ने दीघा विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार किया। यह क्षेत्र राज्य की राजधानी पटना में आता है और राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे बड़ा माना जाता है।
MadhyaBharat 28 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.