Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पंजाब बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पकड़े दो ड्रोन व हेरोइन
chandigarh, Punjab BSF seizes ,two drones and heroin

चंडीगढ़ । सीमा सुरक्षा बल ने रविवार को भारत-पाक सीमा पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन तथा दो ड्रोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पंजाब के सीमावर्ती जिला अमृतसर तथा तरनतारन में की गई है।

 

बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार तरनतारन जिले में विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने गांव नौशेरा ढल्ला के पास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खेतों से डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद हुआ। यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भेजा गया था और संभवत: नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए प्रयोग होना था।

 

इसी तरह दूसरी घटना में अमृतसर बॉर्डर पर गश्त के दौरान सतर्क जवानों ने गांव धनोए कलां के नजदीक बॉर्डर फैंसिंग से आगे स्थित एक खेत में संदिग्ध गतिविधि देखी। तलाशी लेने पर वहां से एक डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन और हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया। पैकेट का कुल वजन 558 ग्राम बताया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ड्रोन तस्करी को लेकर बीएसएफ ने हाल के महीनों में कई बार सफलता हासिल की है। यह घटनाएं साबित करती हैं कि पाकिस्तानी तस्कर लगातार नए तरीके आजमा रहे हैं, लेकिन बीएसएफ की सतर्क निगाहों से कोई बच नहीं पाता।

MadhyaBharat 28 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.