Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एमवाय में युवक के शरीर में लोहे के सरिए निकालने के लिए जटिल सर्जरी सफल
indore, Complex surgery,  remove iron rods
इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महाराज यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाय अस्पताल) के डॉक्टरर्स द्वारा शुक्रवार को एक युवा की जटिल सर्जरी कर जीवन बचाने में सफलता मिली है। एमवाय चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर के नितेश (उम्र 25 वर्ष) पुत्र मुकेश जायसवाल जो पिछले 4 वर्ष से इंदौर में सेनटिंग का कार्य कर रहे थे, गत 20 सितम्बर की दोपहर 4 बजे फिनिक्स माल के सामने एक साइड पर सेंटिंग का कार्य करते हुए दूसरी मंजिल से पैर फिसलने से नीचे सेपटीक टेंक में बने कॉलम के सरिये पर गिरने से पेट में आर पार हो गए थे। इस दर्दनाक घटना के बाद उन्हें तत्काल एमवाय चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया। चिकित्सालय में विशेष डॉक्टरर्स ने उपचार शुरू किया। मरीज की गंभीर हालत को मद्देनजर विशेष चिकित्सकों की टीम ने त्वरित जांच कर तत्काल उपचार प्रारम्भ किया।


दो सरिए शरीर के आर-पार हुए थे
चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नितेश के शरीर में दो लोहे के सरिये पेट से आर पार हो चुके थे। एक सरिया उल्टी तरफ की जांघ में आर पार हुआ था। डॉ. सुदर्शन ओडिया ने तात्कालिक रूप से तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। यदि सरियों को समय से नहीं निकालते तो उनकी जान जाने का खतरा था। ऑपरेशन के दौरान सरियों के कारण एक लीटर खून जो पेट में जमा हुआ था उसे निकाला गया। धीरे-धीरे सावधानीपूर्वक एक-एक करके तीनों सरियों को निकाला गया और सरियों के कारण बड़ी आंत, छोटी आंत और अन्त्रपेशी में तीन स्थानों पर छेद हो गया था, जिसे ऑपरेशन के दौरान सीलकर ठीक किया गया। ऑपरेशन के दौरान पता चला की सरियों के कारण रीड़ की हड्डी और कूल्हे की हड्डी के आर पार जाने के कारण फ्रेक्चर हो गया था। जिसका भी तुरंत इलाज किया गया। पाँच दिन मरीज का एमवाय अस्पताल के आईसीयू में 24 घंटे डॉक्टर की निगरानी में गहन इलाज किया गया। शुक्रवार को पांचवें दिन नितेश ने अच्छे से खाना पीना प्रारम्भ किया। अब मरीज की स्टेबल कंडीशन में जनरल वार्ड शिफ्ट किया गया और मरीज की दो से तीन दिन में छुट्टी कर दी जाएगी। यदि समय पर एमवाय के डॉक्टरर्स की टीम ने मरीज का इलाज नहीं किया होता तो मरीज को जान का जोखिम था।


निजी हॉस्पिटल्स में जटिल सर्जरी में 4 से 5 लाख का होता खर्च
एमवाय चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी अनुसार यही इलाज यदि किसी निजी अस्पताल में होता तो जटिल सर्जरी में कम से कम 4 से 5 लाख का खर्चा होता। जबकि एमवाय अस्पताल में निशुल्क किया गया और मरीज की जान बचाई गई। इस जटिल सर्जरी में जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में प्रोफेसर डॉ. सुदर्शन ओडिया, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार महाजन, डॉ सतीश वर्मा, डॉ यश अग्रवाल, डॉ अभिनय सोनी, डॉ अर्पित तिवारी, डॉ ध्रुवसिंह गोहिल की टीम ने सफलता पायी। इस ऑपरेशन में निश्चेतना विभाग से प्रोफेसर डॉ. रश्मि पाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवि बारडे और उनकी टीम की भी भूमिका रही। सभी चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञता और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न किया।
MadhyaBharat 27 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.