Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
raipur, Heavy rain, Chhattisgarh

रायपुर ।मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। इससे बस्तर संभाग और उससे जिले प्रभावित होंगे। इन इलाकों में आज और कल भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।मौसम विभाग ने बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना जताई है।

 

उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम बिगड़ गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीजापुर जिले में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 56.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में हल्की से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने गरज-चमक की भी आशंका जताई है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले में 56 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । रायपुर में आज सुबह हल्की बारिश हुई है। दंतेवाड़ा, बड़े बचेली और गीदम में 5 सेमी, भोपालपटनम, बास्तानार और अम्बागढ़ चौकी में 4 सेमी वर्षा दर्ज की गई।वहीं गंगालूर और पाली में 3 सेमी, जबकि बड़ेराजपुर, पखांजूर, रतनपुर, बारसूर, दरभा, दोरनापाल, पटना, अजगरबहार, कुमरदा और भैरमगढ़ में 2 सेमी वर्षा दर्ज हुई।

 

 

MadhyaBharat 27 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.